Breaking News

कुशीनगर में भाजपा का दामन थामने लगे विछड़े भाजपाई


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश की कुशीनगर सांसदीय सीट पर अब भाजपा का दबदवा साफ नजर आने लगा है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मजबूती के साथ विछड़े हुए लोग भी अब इसके दामन थामने लगे है। 

दो संसदीय चुनाव से अपने का अलग रखने वाले पूर्व भाजपा नेता चन्द्रभान कुशवाहा एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया। ये बर्षो से भाजपा से अलग रहते कई र्मोचे बना कर जनता के हक की निगरानी करते रहें और उन्हे दिलाते रहे। 
कभी कांग्रेस का दामन पकड़ कर चलने वाले सुरेन्द्र गुप्ता भी भाजपा का अपने समर्थकों के साथ अपना लियें। जहां ये नेता अपने आप को भाजपा की जरूरत मान रहे है वही भाजपा भी इनके सहयोग से मजबूत होती दिख रही है। 
कर्ताकर्ताओं की माने तो कुशीनगर में भाजपा काफी अर्से से गुटवाजी के कारण प्रभावित होती आयी है। जिसका जीता जागता असर पीछले लोक सभाचुनाव में देखने को मिल गया। इसबार तो मोदी की लहर में सभी अपना हाथ धो लेना चाहते है।  
तभी तो अब तक आयोजित रहे सम्भाओं में भाजपा की मजबूती साफ नजर आ रही है। सभी दिग्गज एक स्थान पर नजर आने लगे है। इसके पूर्व पडरौना संसदीय सीट( बर्तमान कुशीनगर सीट) से चार बार चुनाव जीतने बाले रामनगीना मिश्र पांचवी बार हार के बाद वे भाजपा के साथ नही दिखें । इसबार यह सीट निकालने के लिए उनकी भी जिम्मेदारी नजर आ रही है।शुक्रवार को कुशीनगर में सुषमा स्वराज की आयोजित जन सभा में भाजपा के कई धुरन्दर नजर आये। कुशीनगर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी राजेश पाण्डेय ने सभा के दौरान विछड़े हुए लोगों अपना कर उन्हे सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR