Breaking News

कुशीनगर से कांग्रेस का सुपड़ा साफ, बूरी तरह हारे आर पी एन

टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर । मोदी की लहर ने कुशीनगर में भी सभी दलों का सुपड़ा साफ कर दिया है। केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री भी अपनी सीट नही बचा सके और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेश पाण्डेय से कड़े मुकाबले के बाद 85,540 मतों से बुरी तरह हार गयें।
कुशीनगर में मोदी की ऐसी लहर चली कि प्रदेश की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और केन्द्र की सत्तारूढ़ कांग्रेस(ई) के साथ अन्य दलों की भी लुटिया डूब गयी। बताते है कि कुशीनगर लोकसभा के लिए गत दस बर्षो से भाजपा को इस सीट का इन्तजार था। इसके पूर्व लगातार चार बार भारतीय जनता पार्टी ने रामनगीना मिश्र के रूप में चुनाव जीत कर लोक सभा के पहुचने का काम किया था। लेकिन अफसोस रहा कि सरकार पूर्ण बहुमत में नही आयी।
उसके बाद से भाजपा को कुशीनगर की जनता ने नकार दिया और फिर 2004 के लोकसभा चुनाव में निर्दल प्रत्याशी बालेश्वर यादव ने भाजपा के रामनगीना मिश्रा को बूरी तरह हराकर कुशीनगर की सीट को हथिया लिया। तब से कुशीनगर की सीट के लिए भाजपा तरस रही थी। फिर 2009 का चुनाव आया और कांग्रेस प्रत्याशी कुवंर आर.पी.एन. सिंह ने पहली बार भाजपा को कड़ी शिकस्त दी। इस चुनाव में भाजपा तीसरे नम्बर पर चली गयी और दुसरा स्थान बसपा ने हथिया लिया।
अबकी बार मोदी सरकार के नारे ने ऐसा सुनामी लाया कि केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री आर पी एन सिंह बह गये। सपा और बसपा की अरमानों पर इस सुनामी ने पानी फेर दिया। जिसका लाभ उठाते हुए भाजपा प्रत्याशी राजेश पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय ने 85,540 मतों से जीत दर्ज की है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR