Breaking News

पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पति की ले ली जान, पुलिस ने किया खुलासा


हत्या की घटना का कुशीनगर पुलिस ने खुलासा


घटना में सम्मिलित मृतक की पत्नी सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो 

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पुलिस ने एक हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल मृतक की पत्नी सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।कुशीनगर की यह घटना कुबेरस्थान थाना क्षेत्र की है।

ज्ञातव्य हो कि स्थानीय कुबेरस्थान थाने पर पर वादिनी किशमती देवी द्वारा तहरीर दिया गया था कि उनके लड़के शिवम प्रताप सिंह पुत्र स्व0 सतीश सिंह निवासी सखवनिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर की उसकी पत्नी आदि द्वारा हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है।

कुबेस्थान पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 19.09.2024 को मु0अ0सं0 292/2024 धारा 364/302/120 बी/323/504/506/201 भा0द0वि0 पंजीकृत किया और विवेचना शुरू कर दी विवेचना के क्रम में बुधवार 05.03.2025 को स्वाट व थाना कुबेरस्थान की संयुक्त टीम द्वारा घटना में सम्मिलित नूर आलम पुत्र अनवर अली निवासी बसहिया बनबीरपुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर, नसीम आलम पुत्र नूर आलम निवासी बसहिया बनबीरपुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर, तीसरे अभियुक्त शाह आलम पुत्र अनवर अली निवासी बसहिया बनबीर पुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर व मृतक की पत्नी सीमा सिंह पुत्री सुबाष सिंह सा0 बड़गांव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल पुराना बेल्ट,04 अदद मोबाइल हैंडसेट, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल टीवीएस यूपी 57 बीसी 5529  एवं मृतक की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।


घटना के क्रम में पुलिस के पूछ ताछ में अभियुक्ता एवं सहअभियुक्त द्वारा बताया गया कि अभियुक्ता सीमा सिंह की शादी शिवम प्रताप सिंह पुत्र स्व0 सतीश सिंह निवासी ग्राम सखवनिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। शिवम प्रताप सिंह की पत्नी अभियुक्ता सीमा सिंह का अवैध संबंध विगत कई वर्षों से प्रकाश में आये अभियुक्त नूर आलम से था। मृतक शिवम प्रताप सिंह शराब के नशे का आदी था। सीमा वर्ष 2022 में शिवम व उसके परिवार के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का दर्ज करायी और पडरौना में किराये का कमरा लेकर रहने लगी। इधर मृतक शिवम अपनी कीमती जायजाद को बेचने लगा था। जिसे देख सीमा अपने मृतक पति शिवम को पसन्द नहीं करती थी लेकिन उसे जायजाद का लालच था, सीमा दिनांक 03.06.2024 को अपने पति शिवम को रात में करीब 11.00 बजे बेलवनिया(बड़गांव) के नहर पर मिलने के लिए बुलायी और पूर्व की योजना के अनुसार  अपने प्रेमी नूर आलम व उसके दोस्त नसीम के साथ हत्या करके उसके शव एवं मोटरसाइकिल को नूर आलम के भाई शाहे आलम के साथ बोलेरो से ले जाकर जंगल सिसवा रेगुलेटर के पूरब नहर में डाल दी।

अभियुक्त नूर आलम का आपराधिक व्यक्ति है जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज है जिसमे मु0अ0स0- 463/2015 धारा- 31-ए क्रिमिनल ला (अमेंडमेंट एक्ट) व धारा 147/148/149 /279/ 307/ 332/ 336/ 338/ 353/ 427/ 504/ 506 भा0द0वि0, मु0अ0सं0- 473/2015 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0गौ हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, मु0अ0सं0- 564/2015 धारा- 3/5/8 भा0द0वि0 व धारा 4/25 आयुध अधिनियम तथा धारा  11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, मु0अ0सं0-315/2020 धारा 147/188/ 452/504/506 भा0द0वि0 व धारा 51-बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के मामले दर्ज हैं।

इस घटना के इस खुलासे में प्रमुख रूप से 

निरीक्षक आशुतोष सिंह प्रभारी स्वाट जनपद कुशीनगर , थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह थाना कुबेरस्थान, उ0नि0 आलोक कुमार स्वाट टीम 

उ0नि0 शरद भारती प्रभारी सर्विलांस सेल कुशीनगर,उ0नि0 रामप्रवेश सिंह , हे0का0 सनातन सिंह  स्वाट टीम, हे0का0 संतोष कुमार सिंह हे0का0 रंजीत यादव,हे0का0 राहुल सिंह, का0 संतोष यादव थाना कुबेरस्थान,का0 विरेन्द्र सिंह, सहित म0का0 रूबी सिंह थाना कुबेरस्थान शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR