Breaking News

दस बर्षो से इन्तजार था कुशीनगर में भाजपा के पांचवीं जीत का


  बदलाव के इस मुहीम के सहारे अब विधान सभा की तैयारी में लग जायेगी भाजपा
टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। कुशीनगर में भाजपा के पांचवीं जीत का दस बर्षो हो रहा इन्तजार अब समाप्त हो गया। अब जनपद के विधानसभा की सीटों पर भी भाजपा को राजतिलक मिलने की उम्मीद जगने लगी है। जिसकी शुरू-आत भाजपा के इस लोकसभा की जीत से मानी जा रही है।
मोदी लहर के रूप में राजेश पाण्डेय की सीट निकलते ही संसद में कुशीनगर से भाजपा के प्रतिनिधित्व का इंतजार खत्म हो गया। अपनी परंपरागत सीट पर भाजपा को वर्ष 1999 के बाद हार मिली तो फिर कभी जीत का स्वाद चखा ही नहीं। अब बस इंतजार करना ही शेष रह गया था । अबकी जीत ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा है। इसके साथ ही अब यहां संगठन को नए ढंग से तराशने की तैयारी शुरू हो गई है।
बताते चले कि भाजपा नेता रामनगीना मिश्र ने वर्ष 1991 में जीत की राह तय की तो लगातार चार जीत के साथ वर्ष 1999 तक भाजपा के लिए सम्माले रखा। आम जन इसे भाजपा की परंपरागत सीट मानने लगे थे। लेकिन इसके बाद फिर कभी भाजपा को जीत की मिठास मिली ही नहीं। 2004 के चुनाव में एक निर्दल ने भाजपा से यह सीट छीन ली थी।
उसके बाद से बर्ष 2009 के चुनाव में भी भाजपा इन्तजार करती रह गयी और विजय दूबे के रूप में चुनाव हार गयी। इस समय यह उपर से तीसरे पायदान पर थी। हार के बाद भाजपा पूरी तरह से हाशिए पर आ गई। यह कहा जाने लगा कि अब भाजपा को कुशीनगर में वजूद में आना आसान नही होगा। बीते वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को एक अदद फाजिलनगर विधानसभा सीट पर जीत मिली।
वर्ष 2014 के चुनाव में पूर देश में मोदी की लहर चली तो भाजपा प्रत्याशी के रूप में राजेश पाण्डेय को मैदान में उतारा गया। मुकाबला यहां के सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से था तो राह इस बार आसान नहीं मानी जा रही थी। लेकिन मोदी लहर और योगी के आर्शीवाद के साथ मैदान में उतरे राजेश को जनता ने ऐतिहासिक समर्थन दिया और रिकार्ड मतों से जीते। इसी के साथ कुशीनगर में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का इन्तजार खत्म हो गया। इसके बाद आने वाले विधान सभा चुनाव में कुशीनगर के सात विधान सभाओ से राजतिलक के लिए संगठन को नये ढ़ग से तरासने के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है। बर्षो से कुशीनगर, पडरौना, कसया, व तमकुहीराज विधान सभाओं में कमल नही खिला है। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र बताते है कि यह पार्टी की एतिहासिक जीत है। इसके बाद विधान सभा के चुनाव की तैयारी में सारे कार्यकर्ता लग जायेगे। इसके लिए योजना बनायी जायेगी और अब की बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR