Breaking News

कुशीनगर के जिला अध्यक्ष बने केदारनाथ कुशवाहा

कुशवाहा समाज ने लिया निर्णय, 25 मार्च को भव्य रूप से मनाई जाएगी सम्राट अशोक की जयंती टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो पडरौना,कुशीनगर। राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महाभारत की तरफ से पडरौना शहर के बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में एक आवश्यक बैठक महासभा से जुड़े पदाधिकारी की संपन्न हुई।
बैठक में आगामी 25 मार्च को प्रियदर्शी सम्राट अशोक की जयंती समारोह को भब्य रुप से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर बैठक में अलग-अलग पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सर्व संपत्ति से कुशवाहा महासभा से जुड़े पदाधिकारी ने केदारनाथ कुशवाहा को महासभा का नया जिलाअध्यक्ष मनोनीत किया। इसके बाद नवनियुक्त राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महाभारत के जिलाध्यक्ष हुए केदारनाथ कुशवाहा ने महासभा का कार्यभार ग्रहण करते हुए तीन दिन के भीतर जिला स्तरीय कमेटी घोषित करने का निर्णय लिया । इसके बाद आगामी 25 मार्च को सम्राट अशोक महान जयंती को सफल बनाने के लिए जनपद भर में दौरा कर समाज से जुड़े लोगों को एकत्रित करने की अपील की। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव पारसनाथ कुशवाहा ने की तथा संचालन डॉ मनोज कुशवाहा ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से कुशवाहा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेता नथुनी प्रसाद कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनील मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष घनश्याम कुशवाहा आदि ने नव नियुक्त महासभा से जुड़े जिला अध्यक्ष केदारनाथ कुशवाहा को माला पहनकर स्वागत कर इन्हें बधाई दी। इस अवसर पर शैलेश कुशवाहा,रामाशीष कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा,कैलाश, अमित कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR