Breaking News

हर चक्र में बढ़ती गयी भाजपा और कांग्रेस करती रही पीछा


टाईम्स आफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर । कुशीनगर लोकसभा सीट पर लड़ाई काफी रोमांचकारी रही। भाजपा आगे बढ़ती रही और पीछे पड़ी कांग्रेस को अन्तिम चक्र तक कही कमल हाथ नही आया।

शुक्रवार को लोकसभा के लिए जब मतगणना शुरू हुई। पहले ही चरण से भाजपा प्रत्याशी राजेश पांडेय ने बढ़त बनाई। जो नतीजा आने तक बरकरार रही। भाजपा के आगे पीछे कही भी सपा और बसपा का नाम ही नही आया, और पीछा कर रही कांग्रेस ने भी मतगणना पूरा होते होते हार मान ली। भाजपा और कांग्रेस की यह लड़ाई पडरौना विधानसभा को छोड़कर अन्य कहीं नहीं दिखी। इस विधानसभा के अलावा अन्य सभी विधानसभाओं में भाजपा को दस हजार से अधिक की बढ़त मिली मिलती गयी। 

पडरौना विधानसभा की मतगणना सबसे तेज हुई। पहले चक्र का रुझान 9.05 बजे ही आ गया। हालांकि इस विधानसभा में कई बार भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आगे पीछे हुए, लेकिन अन्य विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशी ने जो शुरू से बढ़त बनाई, वह बढ़ती ही गई। दिन के करीब 11 बजे भाजपा प्रत्याशी राजेश पांडेय को 11 हजार की बढ़त मिली। 11.30 बजे यह लीडिंग बढ़कर 16 हजार की हो गई। इसी बढ़त के बाद भाजपा अध्यक्ष मतगणना रूम से बाहर आकर खुशी का इजहार किए। बाहर बजते ही यह बढ़त 17700 तक पहुंच गई। इसके बाद बसपा समर्थक और खड्डा के पूर्व विधायक शंभू चैधरी मतगणना स्थल से बाहर जाते देखे गए। 12.15 बजे के बाद सपा समर्थक भी धीरे-धीरे बाहर निकलने लगे। 12.35 बजे भाजपा की बढ़त बीस हजार को पार कर गई। और यह बढ़त 26826 तक पहुंच गई। बढ़त का यह सिलसिला जारी रहा और एक बजकर पंद्रह मिनट पर यह बढ़त तीस हजार के पार हो गई।

इस समय भाजपा प्रत्याशी राजेश पांडेय 34756 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे हो गए थे। दो बजे से पहले ही पडरौना विधानसभा की गणना समाप्त हो गई। इस विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह को भाजपा प्रत्याशी से 1755 वोट अधिक मिले। पडरौना विधानसभा में कांग्रेस की बढ़त होने के बाद भी दो बजे के करीब भाजपा प्रत्याशी की बढ़त 40187 तक पहुंच गई थी। भाजपा प्रत्याशी की यह बढ़त बरकरार रही और अंत में वह 85540 वोटों से चुनाव जीत गए।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR