Breaking News

व्यवस्था परिवर्तन के आन्दोलन की आग में धी डाल गये बी के सिंह





कुशीनगर । भगवान बुद्ध की धरती कुशीनगर में बुधवार को सेना के एक पूर्व जवान ने युवाओं को संकल्पित कर व्यवस्था परिवर्तन के आन्दोलन की आग में धी डाल दिया।
युवाओं को भ्रष्टाचार से लड़ने व उनकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए देश के चर्चित पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल बी. के. सिंह ने बुधवार को कुशीनगर के उदित नरायण स्ना. महा विद्यालय के प्रांगण में छात्रों को सम्बोधित किया।

सम्बोधन के दौरान श्री सिंह ने युवा शक्ति को जगाते हुए कहा कि आज देश असुरक्षा से गुजर रहा है। यह असुरक्षा देश में असमानता के कारण पनप गयी है। सभी लोग अपने स्वार्थ के कारण देश का छोड़ अपने लिए सोच रहे है। आर्थिक संकट, वेरोजगारी, भूखमरी, असुरक्षा की भावन चारो तरफ व्याप्त है।  


उन्होंने कहा कि शासन चाहे तो राष्ट्र हित के सम्पूर्ण प्रयासो को पुरा कर सकता है, वे नीजि स्वार्थ के कारण एैसा नही करना चाहते। उन्होंने कहा कि अगर आप साथ दे तो एक साल के अन्दर समाज एवं राष्ट्र में फैली हुई असमानता, भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सकता है अर्थात वह व्यवस्था जो आप चाहते है एक आम आदमी चाहता है।

आज क्या है चारो तरफ स्वार्थ के कारण द्वेष की भावना प्रवल हो गयी है।  उन्होने एक सेना पर एक उदाहरण देते हुए कहा कि अभी कामन बल्थ गेम के समय एक ब्रीज टूट गया था जिसे सेना ने ही बनाया। सेना ने उसे एक दिन में बना दिया इसका कारण यह नही कि उसे बनाना हमारी मजबूरी थी। उसका कारण था कि सेना बस दो बातो पर ध्यान देती है।

देश सवौपरि है, और कोई भेदभाव नही हो। यह भावना प्रत्येक परिवार में होनी चाहिए अगर ऐसा नही होता है तो आप उस परिवार को देख सकते है जहां परिवार का मुखिया अपने बेटे में असमानता का वर्ताव करता है तो वहां विवाद उत्पन्न हो जाता है और परिवार विघटित होकर कमजोड़ हो जाता है। आज यही हाल देश का है जहां 1990 में नक्सवाद मात्र 50 जिलों में था आज वह बढ़कर 252 जिलों में फैल गया है। इसका मात्र कारण यही है कि असमानता अगर यह समाप्त नही हुयी तो भारत फिर से प्रभावित हो जायेगा।

इसके लिए आप को आगे आना होगा यह लड़ाई आप को अपने घर से शुरू करनी होगी। क्योकि भ्रष्टाचार पहले परिवार, समाज व देश को प्रभावित करता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आन्दोलन शुरू कर ही भारत का पूर्नउद्धार किया जा सकता है। 


कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि श्री सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके उपरान्त महाविद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि जनरल बि0के0सिंह का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में आगन्तुको के प्रति प्रचार्य डा0 जयगोविन्द मिश्रा ने अभार प्रकट किया 

इस अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कूलपति पो0-राधेमोहन मिश्र वरिष्ट पत्रकार व पूर्व सांसद संतोष भारतीय, नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमारी देवी, डा0 उमेश सिंह, विकास तिवारी¬, राजेश सैनी, विजय प्रकाश पाण्डेय, संतोश दत्त, मन्नू सिंह, अमित शुक्ला, बजरंगी यादव, धीरज पाठक, श्रीकान्त मिश्रा अध्यक्ष दी0द0उ0 गोरखपुर विश्वविद्यालय, रविशंकर पाठक व महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष गौरव तिवारी, उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, महामंत्री राहुल शाहा व अजय यादव व शिक्षक डा0 दुखी शुक्ला, डा0 पी0 के0 सिंन्हा, डा0 अरून प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR