Breaking News

कुकुथा नदी के विकास की योजना बनी




कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से होकर गुजरने वाली बुद्ध कालीन कुकुथा नदी का काया कल्प को और वेहतर बनाने की योजना बननी शुरू हो गयी है। इसके साथ ही नदी के घाट पर 108 बौद्ध भिक्षुओं की 10 फीट ऊॅची प्रतिमा निर्मित की जाने वाली है। 

कुशीनगर में पर्यटन विकास के उद्देश्य से कुशीनगर भिक्षु संघ ने मल्लूडीह के निकट ऐतिहासिक बुद्ध कालीन कुकुत्था नदी के विकास से जुड़े 70 लाख रुपये की परियोजना पर र्काय प्रारंभ कर दिया है। इसके तहत बुद्ध सहित 108 बौद्ध भिक्षुओं की लगभग 10 फीट ऊंची प्रतिमाओं का र्निमाण स्थानीय म्यांमार बुद्ध विहार में म्यांमार के इंजीनियरों के र्निदेशन में कराया जा रहा है। इसे नदी के घाट पर स्थापित किया जाएगा।

महापरिर्निवाण के र्पूव बुद्ध ने पावानगर के चुंद के वहां अंतिम बार भोजन ग्रहण किया और अतिसार का रोग हो गया। कुशीनगर पहुंचने के पूर्व बुद्ध ने कुकुत्था नदी में स्नान किया था। इसलिए कुकुत्था नदी विश्व के बौद्धों के लिए काफी पवित्र है।

यहां आने वाले बौद्ध र्तीथ यात्री कुकुत्था जाकर वहां का जल भरकर अपने साथ ले जाते हैं। संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने बताया कि कुकुत्था नदी के किनारे बुद्ध सहित भिक्षुओं की 108 प्रतिमाओं की स्थापना से कुशीनगर आने वाले पर्यटक वहां अद्यिक संख्या में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट म्यांमार के श्रद्धालुओं के सहयोग से चलाया जा रहा है। म्यांमार से आए दो इंजीनियर ऊ सूल्विन तथा सांग चानल्विन द्वारा प्रतिमा का र्निमाण प्रारंभ हो गया है। र्निमाण कार्य में रफीर्क उफ सीताराम आदि का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR