Breaking News

कुशीनगर में एक जमीन पर भाजपा का अवैध कब्जा




  •    न्याय के लिए भटक रहा भू-स्वामी आमरण अनशन पर

कुशीनगर । देश में अपने आप को राम-राज से जोड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक परिवार की भूमि पर अबैध रूप से कब्जा जमा रखा है।

भाजपा से यह परिवार अपने जमीन को खाली कराने को लेकर अमरण अनशन पर बैठा है। लगातार कई बर्षो से वह न्याय की गुहार लगा चूका है पर किसी ने इसकी कोई खबर नही ली।

ज्ञातव्य हो कि यह भूमि भाजपा कार्यालय के रूप में प्रयोग में ली जारही है। जो श्याम इण्डस्ट्रीज के नाम से ग्राम नोनिया पट्टी पडरौना में स्थित है जिसके स्वामी गोपाल शर्मा निवासी सुभाषनगर पडरौना है। जो उत्तर प्रदेश वित्त निगम से वित्त पोषित है।

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश वित्त निगम ने बर्ष 2008 भाजपा को एक नोटिस देकर उसे खाली करने को कहा था। जिस पर भाजपा के अध्यक्ष ने इसे एक माह में खाली करने का समय लिया था। लेकिन उसके बाद से वह एक माह आया ही नही और भाजपा ने उसकी जमीन पर कब्जा जमाये रखा है।

यह परिवार इस कदर हार मान गया है कि वह अब आमरण अनशन के सिवाय कोई और विकल्प नही देख रहा है। इस समस्या से आहत यह गोपाल शर्मा अपनी पत्नी सहित शुक्रवार से पडरौना नगर के गांधी चैक कठकुईया रोड पर के समीप आमरण  अनशन शुरू कर दिया। उनकी यही मांग है कि हमारी जमीन खाली करा दी जाये। अगर यह भूमि खाली नही होगी तो उस पर लिए गये ऋण की भरपाई नही हो सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR