Breaking News

कुशीनगर में बढ़ने लगी हैं दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाएं




कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में महिलाओं व लड़कियों के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाए बढ़ती जा रही है। बिगत 24 घण्टों में एक दुष्कर्म व दो छेड़छाड़ के मामले प्रकाश में आये है।

कुशीनगर जपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। शोर सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसी बीच मौका पाकर आरोपी फरार हो गया, परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

वही दुसरी घटना पटहेरवा थाना क्षेत्र में विद्यालय से घर जा रही छात्रा से एक मनबढ़ युवक द्वारा जबरिया उसकी साइकिल रोककर उसके साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है।
पीडि़त छात्रा ने मनबढ़ युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। वही पुलिस उक्त युवक की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मनबढ़ युवक को सरगर्मी से तलाश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR