Breaking News

कुशीनगर में मौसम का मिजाज सख्त



कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मौसम के सख्त होते मिजाज ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। रविवार को भी ठंड और गलन में कोई कमी नहीं आई।

कुशीनगर जनपद में पिछले एक माह से चल रहे शीतलहर की वजह से तापमान लगातार गिर रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन धूप नहीं निकलने और सर्द हवाओं के चलने से अचानक गलन बढ़ गई। 5 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान होने की वजह से शाम को ही सड़कें सुनसान हो गईं।

वही शनिवार की सुबह भी कोहरे के आगोश में रहा। धुंध और कोहरे से जनपद वासियों को शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे से निजात मिलनी शुरू हुई। हालांकि, धूप गलन से बहुत राहत नहीं दिला पाई लेकिन धूप खिलने की वजह से घरों में दुबके लोग घरों से निकलें।

शनिवार को तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। यही हाल रविवार को भी रहा लोग घरो में डूबके रहे। कुशीनगर में तापमान 4.1 डिग्री रहा और यह साल का सबसे ठंडा दिन रहा , यही कारण रहा की चारो तरफ  आवाजायी कम रही।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR