Breaking News

कुशीनगर में अन्र्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निमार्ण में अभी लग जायेगे दो साल


  •     लाखों लोगो को रोजगार देने वाली इस परियोजना में अब खर्च होगें 400 करोड़
  •     कागजो में उड़ने वाली इस परियोजना का  कई चरणों में पूरा करेगा  होगा काम 
  •     दुसरे चरण में होगा कमर्शियल स्थानों का निमार्ण
कुशीनगर । भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली कुशीनगर में लाखो लोगों को रोजगार देने वाले अन्र्तराष्ट्र्रीय हवाई अड्डा की इस परियोजना के पूर्ण रूप विकसित होने में अभी दो बर्ष लग जायेगे। अन्र्तराष्ट्र्रीय हवाई अड्डा निमार्ण के प्रथम चरण में करीब 400 करोड़ रूपये खर्च किये जाने की योजना है ।

ज्ञातव्य हो कि कुशीनगर में बनने वाले इस अन्र्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास पहले से ही 97.238 एकड़ भूमि थी। जिसमें हवाई पटटी का विकास हुआ था। बाद में सरकार ने करीब 753.286 एकड भूमि का अधिग्रहण किया। जिसमें अन्र्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास होना है। यह परियोजना पहले 800 करोड़ रूपये की लागत से पूर्ण होने वाली थी। जिसमें टू लेने बनने की योजना थी और पूर्ण रूप से इस हवाई अड्डे का विकास होना था। इस योजना के घरातली रूप लेने के बाद करीब लाखों लोगों को रोजगार मिलने की सम्भावना है लेकिन अफसोस है कि इस योजना ने अभी घरातली रूप रेखा नही बनायी।

 कागजो में उड़ने वाली इस परियोजना को विभाग अब कई चरणों में पूरा करेगा। जिसमें प्रथम चरण मे टू लेन को के बजाय वन लेन का ही निमार्ण किया जायेगा है। इस तरह इस परियोजना के प्रथम चरण में लगभग 400 करोड़ रूपये खर्च करने की योजना बनायी गयी है। इसके तहत हवाई अड्डा के तकनीक विभाग को ही प्रमुखता से विकसित किये जाने की योजना है। इसके दुसरे चरण में कमर्शियल योजना के लिए 202.809 एकड़ भूमि का उपयोग किया जाना है।

इस सम्बन्ध में उप निदेशक पर्यटन व नोडल अधिकारी कुशीनगर अन्र्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पी के सिंह बताते है कि इस परियोजना के प्रथम चरण में 400 करोड़ रूपये खर्च किये जायेगे। हालाकि अभी फाईनल बीड नही हो सकी है। फाईनल बीड के बाद हवाई अड्डा निर्माता कम्पनियों से उनके कार्य योजना का प्रारूप लिया जायेगा। जिसमें करीब दो तीन महीने लग जायेगे। इसके बाद इस परियोजना के निमार्ण में करीब दो साल लग जायेगे यानि यह योजना 2014 तक पूरी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR