Breaking News

विवाहिता ने ससुर पर दुराचार का लगाया आरोप


मुजफ्फरनगर। एक महिला ने अपने ससुर पर दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।

 थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मौहल्ला मल्हूपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में  बताया कि वर्ष 2011 में उसने अपनी बेटी की शादी थाना बाबरी के गांव गोगवान निवासी अशोक के साथ की थी। शादी के समय उन्हें बताया गया था कि अशोक मणिपुर में  इंजीनियर है। 

परिजनों का आरोप है कि अशोक की पूर्व में भी शादी हो चुकी है तथा उसकी पत्नी की मौत  हो चुकी है। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति बाहर रहता है तथा उसका ससुर उस पर गलत नजर रखता है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके  ससुर ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR