Breaking News

कुशीनगर में तीसरी बार बुद्ध महोत्सव का फरवरी में होने जा रहा आयोजन महोत्सव




कुशीनगर । भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली कुशीनगर में इस बर्ष फिर माघी पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया जाना है। कुशीनगर में आयोजित होने वाला यह तीसरा महोत्सव है।

उत्तर प्रदेश पर्यटन ने इस बर्ष फरवरी 2013 में माघी पूर्णिमा के अवसर पर एक बार फिर बुद्ध महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस महोत्सव के लिए 5 लाख रूपये खर्च किये जानें हैं। इस धनराशि से कुशीनगर में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में  कवि गोष्ठी, बुद्ध के जीवन व आर्दशों पर चर्चा, व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने है।

ज्ञातव्य हो कि भगवान बुद्ध माघी पूर्णिमा के दिन ही नालन्दा में अपने शिष्यों से इस तथ्य का संकेत किया था कि आज से तीन माह बाद कुशीनगर में मैं परिनिवार्ण प्राप्त करूगां। और उसके बाद उन्होने बैशाख पूर्णिमा को कुशीनगर में परिनिवार्ण प्राप्त किया। इसी कारण बुद्ध महोत्सव माघी पूर्णिमा को मनाया जाता है।

इस सम्बन्ध में उप निदेशक पर्यटन पी के सिंह बताते है कि  बौद्ध महोत्सव इस बर्ष फरवरी महीने में मनाया जाना है। इस महोत्सव में कुल 5 लाख खर्च होने है। जिसके तहत कवि गोष्ठी, बुद्ध के जीवन दर्शन व तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR