Breaking News

महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह 16 जनवरी से


मुजफ्फरनगर। प्रयत्न संस्था द्वारा वर्ष 2013 को महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

 जनपद की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर अभियान चलाकर एवं गोष्ठी के माध्यम से शहर की जनता, विशेषकर महिलाओं में उनके अधिकारों के प्रति चेतना जगाने एवं उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह मनाने का संकल्प लिया।

 यह सप्ताह 16 जनवरी से 22 जनवरी के मध्य मनाया जायेगा। महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा अभियान के दौरान शिवकुमार यादव, समर्थ प्रकाश, डा. एसके गुप्ता, अनीता शर्मा, विपुल भटनागर, आरिफा नकवी, ऋषिराज राही, डा. गरिमा जैन, होतीलाल शर्मा, राहुल गोयल, सोनिया लूथरा का सहयोग रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR