Breaking News

दिल्ली गैंगरेप के खिलाफ देश भर में बढ़ रहा गुस्सा


नई दिल्ली दिल्ली गैंगरेप के खिलाफ देश भर में गुस्सा बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। ये महिलाएं बलात्कार के खिलाफ सख्त कानून और पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं।

इधर, पीड़ित छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। सफरदजंग अस्पताल में पांच दिनों से भर्ती छात्रा की प्लेटलेट्स 30,000 से भी नीचे पहुंच गए।

विरोध प्रदर्शन का हल यह रहा की दिल्ली के इंडिया गेट पर सैकड़ों‌ महिलाओं ने मार्च निकाला। इन महिलाओं ने राष्ट्रपति भवन के बाहर भी प्रदर्शन किया। इसके अलावा सफदरजंग अस्पताल के ‌बाहर भी महिलाओं ने विरोध जताया। इसी अस्पताल में गैंगरेप की शिकार छात्रा का इलाज चल रहा है।
वही जयपुर, शिमला, लखनऊ, पटना, इलाहाबाद और कोलकाता में महिलाओं के विरोध प्रदर्शन की खबरें हैं। कोलकाता में तो महिलाओं ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन की गाड़ी रोक दी। संयुक्त राष्ट्र ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है।

इधर इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने ट्विट किया कि आरोपी की उम्र की जांच की जा रही है। अब तक पुलिस छह आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर चुकी थी।
पीड़ित छात्रा का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा की हालत स्थिर लेकिन नाजुक है। बृहस्पतिवार को पीड़ित छात्रा के दोस्त ने तिहाड़ जेल में एक आरोपी मुकेश सैनी की पहचान की। पुलिस ने छात्रा का सिमकार्ड भी बरामद कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR