Breaking News

अपने चुनावी वादें पूरी करें उत्तर प्रदेश सरकार - रामभवन



कुशीनगर । उत्तर प्रदेश की सरकार के लुभावने बादों को पूरा न करने को लेकर राष्ट्रीय लोक दल ने आन्दोलन की चेतावनी दी है। चुनाव के समय में वादों का सब्जवाग दिखाकर बोट लेने वाली सरकार अपने वादे पूरा नही करती तो उसे किसी कीमत पर रालोद बर्दाश्त नही कर सकती है।

प्रदेश सरकार को खरी खोटी सुनाते हुए राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष रामभवन राव ने अपनी प्रेस वार्ता में कहा कि चुनाव के समय समाजवादी पार्टी कितने बादे कर रही थी। अब उसके बादे कहा गये किसानों की हमदर्द बनने वाली पार्टी ने अब तक गन्ना मुल्य को बढ़ाया नही किसान हताशा है।

एक तरफ बढ़ती महगाई ने किसानों की कमर ही तोड़ दी है। डीजल के दाम, खाद की कालाबाजारी से किसानों के होश उड गये है। अगर ऐसे ही रहा तो किसान का हाल और भी बूरा हो जायेगा। ऐसे में किसानों के साथ अन्याय रालोद कभी भी बर्दाश्त नही करेगा। कुशीनगर में 90 प्रतिशत किसान गन्ना की फसल उगाते हे क्योकि उनके सामने सबसे बड़ी समस्या यहा के जलवायु की है। इस क्षेत्र की एक मात्र नकदी फसल के रूप में गन्ना जाना जाता है।

आज गन्ना को मुल्य वही है जब चीनी 3600 रूपये क्विन्टल थी तब गन्ना का मुल्य 250 था। अब तो चीनी का मुल्य भी बढ़ गया चीनी 4000 को पार कर गयी हैं और गन्ना का मुल्य वही का वही है। उधर गन्ना किसान समिति के सर्वे के अनुसार गन्ना उत्पादन में प्रति क्विन्टल 255 रूपये का खर्च आ जा रहा है। ऐसे में किसानों के साथ प्रदेश की सरकार सरासर अन्याय कर रही है। गन्ना के किसानों को गन्ना मुल्य कम से कम 350 रूपये होना ही चाहिए।

प्रदेश की सरकार अपने बादें पूरा नही करती है रालोद इसके लिए आन्दोलन चलायेगी। और यह आन्दोलन तब तक चलेगा जब तक की हमारंे  किसानों की मांगें पूरी नही हो जाती।


कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR