Breaking News

सोनिया गांधी का जन्मदिन महिला सम्मान दिवसके रूप में मनाया गया



कुशीनगर । अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिन रविवार को कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान उनके उपलब्धियों व महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा कर कांग्रेस की नीतियों को देश हित में बताया गया।

कुशीनगर के पडरौना नगर राज दरबार स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर  सोनिया गांधी का जन्मदिन महिला सम्मान दिवस के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय के नेतृत्व में मनाया गया।

 इस मौके पर शमशेर मल्ल,महिला जिलाध्यक्ष सुशीला गिरि, राजेश्वर सिंह, पेशकार सिंह, सभासद रोहित मल्ल, संतोष श्रीवास्तव, डा. अरूण प्रताप सिंह आदि ने नगर में संचालित मूक बधिर शिविर के बच्चों में फल वितरित किया। 


कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR