Breaking News

कुशीनगर में ठण्ड से दो की गयी जान



कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शीतलहर से मरने वालों की संख्या इजाफा होने लगा है। अब तक दो जाने चली गयीं। जिला प्रशासन ने अलाव जलाने के लिए निर्देशित किया है।

कुशीनगर में कसया शिव मंदिर के पीछे रहने वाली एक वृद्ध महिला की ठंड लगने से मौत हो गयी। महिला अत्यंत निर्धन थी और लोगों से भोजन मांगकर जीवन यापन करती थी। बीती रात ठंड लगने से उसकी मौत हो गयी उसे आज कमरे में मृत पाया गया।

इसी तरह जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव बुलहवा टोला जोकहिया में शुक्रवार की शाम केदार नाम के एक 50 वर्षीय व्यक्ति की ठण्ड लगने से मौत हो गई। केदार अपने चाय की दुकान पर शाम के 6:15 बजे प्याज काट रहे थे, तभी वही गिर पड़े। घर के लोग केदार को लेकर कोटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जहां रात के 1:30 बजे उनकी मौत हो गई।

वही जिला प्रशासन की तरफ से  जगह-जगह अलाव जलाने हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये है
 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR