Breaking News

दिल्ली में गैग रेप : चलती बस में 20 साल की एक छात्रा के साथ हुयी घटना ,4 हिरासत में


नई दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली में एक चलती हुई निजी बस में लगभग 20 साल की एक छात्रा  के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इसकी जानकारी पुलिस ने  सोमवार को दी। यह अमानवीय घटना रविवार रात उस वक्त हुई जब पीड़ित लड़की और उसका बॉयफ्रेंड बस से मुनिरका से द्वारका जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक लड़की के बस में बैठते ही लगभग पांच से सात यात्रियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उस बस में और यात्री नहीं थे।

लड़की के बॉयफ्रेंड ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने लड़की और उसके मित्र को दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर के नजदीक वसंत विहार इलाके में बस से फेंक दिया।

दोनों पीड़ितों को पुलिस की जीप से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार लड़की की हालत नाजुक है। पुलिस मामला दर्ज कर पीड़ितों के बयान का इंतजार कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR