Breaking News

भाजपा बनना चाहती हंै सर्वाधिक कार्यकत्ताओं की पार्टी


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो
फाजिलनगर,कुशीनगर। पार्टी कोई भी हो कार्यकर्ता उसकी रीड़ होते हैं जिनके अथक प्रयास से पार्टी सत्ता को प्राप्त करती है। इसीलिए भाजपा ने पार्टी के लिए अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियां बताकर उन्हें पार्टी से जोड़ने पर बल दे रही है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य विश्व के सर्वाधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनाना है।
उक्त बातंे विधान सभा फाजिलनगर के चैरा मण्डल के रामपुर खुशहाल टोला में आयोजित सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए मण्डल के प्रवासी व अन्त्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बंका सिंह ने कही। इस दौरान उन्होने कहा कि मोदी सरकार के कार्यो से प्रभावित होकर लोग अधिक से अधिक संख्या मे भाजपा से जुड़ना चाहते है।
मण्डल के सदस्यता प्रमुख शेषनाथ मिश्रा ने बताया कि शनिवार को 220 लोगों ने पार्टी की आनलाइन सदस्यता ग्रहण की है। उन्होने कहा कि पार्टी द्वारा इस मण्डल के कुल 06 सेक्टरों के 72 बूथ पर दस हजार नयें कार्यकत्र्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य है।
मण्डल प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि कोईलसवा बूथ पर 1000, गाधी चैक पर 300, इन्द्राबाजार मे 550, नरायनपुर में 1000, चैरा मंे 700 तथा जौरा बाजार में 750 सदस्यों को सदस्य बनाया गया है। पार्टी कार्यकत्र्ताओं को सदस्यता के लक्ष्य प्राप्ति के लिए पुरे मनोयोग से प्रयास करने की जरुरत है। जिससे जल्द ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके।
सदस्यता अभियान के तहत मुख्य रुप से चित्रसेन दूबे, राजेन्द्र पाठक, रामबृक्ष गिरी, रविन्द्र तिवारी, राजू गुप्ता, सुनील कुशवाहा, ब्यास कुशवाहा, हरिनारायण, बिरजा, बंका यादव, बालेन्दु तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR