Breaking News

कुशीनगर केशरी ने किया शेर सिंह को चित


 सर्वश्रेष्ट प्रर्दशन के लिए टाईम्स आॅफ कुशीनगर ने कुशीनगर केशरी को दिया 501 का चेक


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर केशरी को चेक देते टाईम्स  कुशीनगर के संस्थापक व प्रधानाचार्य  शिवजी त्रिपाठी
कुशीनगर। मकर संक्रान्ति के अवसर पर कुशीनगर के ग्राम धोरघटिया में आयोजित विराट दंगल में कुशीनगर केशरी बच्चन यादव ने गोरखपूर के शेर सिंह को पटकनी देते हुए चित कर दिया। ग्राम समिति द्वारा विराट दंगल का यह आयोजन घोरघटिया गांव के इतिहास में पहली बार किया। अब इस आयोजन को प्रत्येक बर्ष आयोजित किया जायेगा।
कुशीनगर के जिला मुख्यालय से 15 किलोंमीटर की दूरी पर पडरौना बिकास खण्ड में स्थित घोरघटिया में मकर संक्रान्ति के अवसर पर गुरूवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया था। जिसमें गोरखपुर, देवरिया, विहार, पडरौना के पहलवानों अपनी जारे आजमाई की।
बरवा के लालू यादव हो या पडरौना के राजेश, या फिर विमलेश यादव इन सबने आखाड़े में जबरजस्त प्रर्दशन किया इधर गोरखपुर से आये पहलवान शेर सिंह और कुशीनगर केशरी बच्चन यादव का जोड़ काफी सराहा गया। इस जोड़ के लिए 10 मिनट का समय दिया गया था लेकिन कुशीनगर केशरी ने शेर सिंह साढ़े चार मिनट में चित कर दिया।
इधर बारहे जोड़ के लिए  लालू यादव और गोरखपूर के गोविन्द का भी जोरदार प्रर्दशन रहा है। इस जोड़ में लालू यादव गोरखपूर के गोविन्द कों पछाड़ते रहे और गोविन्द ने आपने आप को पटकनी से अन्तिम समय तक बचाते रहें। घोरघटिया के इस दंगल में 20 जोड़ की कुश्ती सम्पन्न हुयी। इस विराट दंगल का मुख्य अतिथि सिन्हासन सिंह ने फीता काट कर शुभारम्भ किया।  कुश्ती के अन्त में टाईम्स आफ कुशीनगर के संस्थापक व श्री रविन्द्राश्रम संस्कृत पाठशाला के प्रधानाचार्य शिवजी त्रिपाठी द्वारा सर्वश्रेष्ट प्रर्दशन प्रथम के लिए कुशीनगर केशरी बच्चन यादव और द्वितीय सर्वश्रेष्ट प्रर्दशन के लिए लालू यादव को 501-501 रूपये का चेक प्रदान किया गया गया।  कुश्ती की कमेन्ट्री गजाधर तिवारी ने की।
इस आयोजन के संचालन मण्डल में रूप से प्रदुम्मन दूबे और ग्राम प्रधान घोरिधटिया कलीमुल्लाह अंसारी, अजीत त्रिपाटी, नीरज त्रिपाठी, मनोज गुप्ता, बड़ेलाल शर्मा, खुबलाल शर्मा, संजय शर्मा, संजय पाण्डेय, रामजीत राजभर, जीतन राजभर, मनोज मौर्या, पंकज तिवारी, आदि ने दंगल का सफल बनाने के लिए समर्पित रहे।  इस अवसर पर ग्राम प्रधान घोरधटिया ने बरिष्ट पत्रकार सुरेन्द्र तिवारी, अजय कुमार त्रिपाठी, श्री प्रकाश तिवारी, उमेश गुप्ता को सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान बड़गांव, धमेन्द्र प्रसाद, ग्राम प्रधान सिकटा सिंहासन सिंह, बरिष्ट पत्रकार सुरेन्द्र तिवारी, अजय कुमार त्रिपाठी, श्री प्रकाश तिवारी, उमेश गुप्ता, पूर्व बसपा प्रत्याशी मनीष जासवाल, बसपा के आर के मौर्या, पहलवान बजरंगी यादव, प्रमोद तिवारी जितेन्द्र तिवारी, उप निरीक्षक थाना कुबेरस्थान सजनू यादव,  आदि तमाम गणमान्य उपस्थित रहे। 


कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR