Breaking News

कुशीनगर में ठण्ड से मरने वालो की संख्या हुयी सात


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर ठण्ड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ठण्ड हवाओं के साथ बढ़ती गलन रूकने का नाम नही ले रही है। ऐसे में विगत एक पखबारे में मरने वाले की भी संख्या बढ़कर सात हो गयी है। जिन पर ठण्ड लगने की आशंका जाहीर की गयी है। 
जानकारी के अनुसार कुशीनगर के पडरौना तहसील क्षेत्र में जंगल खिरकियां के नई बस्ती में शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गयी। जिसमें मोती चन्द विन्द उम्र 68 बर्ष, भृगुराशन शर्मा उम्र 65 बर्ष, रामगति देवी पत्नी स्व. सिंहासन उम्र 65 बर्ष की मौत हो गयी। परिजनों ने इनके मौत कारण ठण्ड बताया।
इसके पूर्व कुशीनगर के तुर्कपटटी थाना क्षेत्र के महुअवा बुजूर्ग निवासी 65 बर्षीय बहारन की मौत बुधवार को ठण्ड लगने से हुयी थी। प्रतिदिन की भांति बहारन बुधवार की रात सूर्य मन्दिर में सोने के लिए गयें कि अचानक लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़ें और उनकी मौत हो गयीं।
वही फाजिलनगर विकास खंड के सरैया महंतपट्टी गांव निवासी चनरदीप उम्र 60 वर्ष बुधवार की रात खाना खाकर अपनी झोंपड़ी में सोए थे। बृहस्पतिवार को सुबह वह मृत पाए गए। घरवालों का कहना है कि रात में ठंड लगने से उनकी मौत हुई है।
इसके पूर्व श्यामपट्टी निवासी मंगनी चैहान की पत्नी धुपिया 55 वर्ष की थीं। चार दिन पूर्व उनकी मौत हो गई। मंगनी के परिवार के लोग गरीब हैं। चंदा जुटाकर शव का दाह संस्कार करवाया गया। इसी तरह पांच दिन पहले इसी गांव के बटर की भी मौत हुयी थी। वह करीब 50 साल के थे। जिनके मरने का करण परिजनों ने ठंड बताया है।
वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मदन मोहन कुशीनगर ने बताया कि मरने वाले बीमारी से मरे है। ठण्ड से कुशीनगर में कोई हताहत नही है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR