Breaking News

कुशीनगर में सड़क हादसों ने तोड़ा चार वर्ष का रिकार्ड



  • बर्ष 2014 में हुयी सर्वाधिक दुर्घटनाओं के साथ मौते
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सड़क हादसों ने पिछले चार बर्षो का रिकार्ड दिया है। बर्ष 2014 ने जाते-जाते यह रिकार्ड कायम किया।
ज्ञातव्य हो इस रिकार्ड को बनाने में सड़क पर चलते समय थोड़ी सी बरती जाने वाली चूकों ने इतने हादसों को जन्म दे दिया। इनके पीछे ओवरलोड वाहनों का संचालन, प्रतिबंध के बाद भी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश, अप्रशिक्षित चालकों द्वारा वाहन चलाना समेत कई कारण हैं।
वहीं दुपहिया वाहनों को बिना हेलमेट, दो से अधिक लोगों का बैठकर चलना, दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर संकेतक, स्पीड ब्रेकर आदि न होने से भी हादसे बढें़ हैं। इसके साथ सड़कों पर बढ़ते वाहनों के बोझ और उसके अनुरूप सड़कों का निर्मित न होना इन दुर्घटनाओं के लिए कम जिम्मेदार नही है।
इन दुर्घटना पर नजर डाले तो सरकारी आकड़ों के मुताबिक कुशीनगर में बर्ष 2010 के दौरान 355 दुर्घटनाएं हुयी जिसमें 195 की मौत हो गयी और 183 घायल हुये थे। इसी तरह बर्ष 2011 में 342 दुर्घटनाओं में 158 की मौत हो गयी और 190 घायल हुए। यह संख्या में 2012 और बढ़ गयी, 374 हादसे हुए जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 209 हो गयी। इस बर्ष 185 लोग घायल हुए थें। बर्ष 2013 में सड़क दुर्घटनाएं बढ़कर 383 हो गयी  लेकिन पिछले बर्ष की अपेक्षा मरने वालों की संख्या 208 रही, लेकिन घायलों की संख्या बढ़कर 203 हो गयी थी। बर्ष 2014 ने इन सभी रिकार्डो को तोड़ दिया। इस बर्ष सर्वाधिक 397 दुर्घटनाएं हुयी जिसमें 219 लोगों के मरने और 216 लोगों के घायल होने की सूचनाएं रही। जिसने पिछले चार वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है।
बर्ष 2014 के केवल दिसंबर महीने के शुरूआती 15 दिनों में 64 सड़क हादसे हुए, जिनमें 34 की जान गई और 36 घायल हुए। यह सिलसिला 31 दिसम्बर तक चला। 31 दिसम्बर को भी पांच सड़क हादेसें हुए जिसमें एक की मौत और करीब एक दज घायल हो गये।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR