Breaking News

नव वर्ष पर संगीनों के साये में रहेगी कुशीनगर की धरती


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर। भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली कशीनगर में नर्व बर्ष को लेकर प्रशासन काफी सख्त रूख अख्तियार किये हुए है। इस बार परिनिवार्ण परिक्षेत्र संगीनों के साये में रहेगा। जिसके लिए करीब तीन सौ पुलिस के जवानों  को सुरक्षा के लिए लगाया गया है।प्रशासन सुरक्षा के लिए कही कोई लापरवाही बर्दाश्त करने के मुड में नही है।
विश्व प्रसिद्ध पर्यटक केंद्र के रूप में विख्यात कुशीनगर को इस बर्ष सीसी टीबी के निगरानी में रखा गया है। पिछले बर्ष बोधगया में बम ब्लास्ट के बाद अब आतंकियों की धमकी पर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद कर दी गई है। जिसके तहत 10 थानाध्यक्ष, 80 उपनिरीक्षक, 50 दीवान, 130 सिपाही, एक कंपनी पीएससी, 6 यातायात पुलिस, दो फायर ब्रिगेड, दो एंबुलेंस, 20 महिला पुलिस कर्मी तैनात किये गये हैं।
परिनिवार्ण परिक्षेत्र को 10 बैरियरों को सुरक्षित किया गया हैं। नव वर्ष की पूर्व संध्या को ही सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी संभाल लियेे। सभी बुद्ध विहारों में मेटल डिटेक्टर से होकर ही प्रवेश मिल सकेगा। सुरक्षा कर्मी भीड़ में हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से भी जांच करेंगे। परिनिवार्ण परिक्षेत्र में वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन खड़ा करने वालों का वाहन दो क्रेन के माध्यम से जब्त कर लिये जाने की योजना है।
इसके लिए पुलिस ने बिरला धर्मशाला में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। प्रशासन ने लोगों को निर्देशित किया है कि संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR