Breaking News

भूमि विवाद में आधा दर्जन लोग घायल


कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मार पीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये है।

कुशीनगर की यह घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम ढोरही की है जहां उक्त गांव निवासी बिरझन की पत्नी बसंती तथा पड़ोसी राजेंद्र के बीच बहुत दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। 

मंगलवार को 10 बजे बसंती का छोटा लड़का अपने घर के पीछे वाले कमरे में फाटक लगा रहा था जो विवादित स्थल की तरफ पड़ता है। फाटक लगाने से मना करने के लिए राजेंद्र की पत्नी सती देवी गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। जिसमें सती देवी, बसंती देवी, प्रमोद, विकास, रंभा घायल हो गए। जिनको परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल पडरौना ले गए। सती देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों पक्षों के तरफ से नेबुआ नौरंगिया थाने में प्रार्थना पत्र दे दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR