Breaking News

मण्डप का टूटा रिश्ता प्यार में बदला


कुशीनगर। शादी की मण्डप से टूटा रिश्ता आखिर प्यार में बदल गया और युवती इसे परवान चढ़ाने लगी। ऐसा मामला कुशीनगर केएक गांव का है। जहां कहते हैं रिश्तों की डोर हम नहीं भगवान बनाते हैं। 

यह तब और पुख्ता हो गया जब आज से पांच माह पूर्व शादी के मंडप तक पहुंचकर टूटा रिश्ता प्यार में बदल गया।

बताते चलें कि जनपद के हाटा कस्बे के समीप से एक बारात रामकोला थाने के एक गांव में पांच माह पूर्व आयी थी। द्वारपूजा के दौरान दुल्हे को मुर्छा आ गया। लड़की के परिवार वालों  ने उसे मिर्गी की बीमारी कहकर शादी करने से इन्कार कर दिया और दुल्हे के पिता को बंधक बनाकर शादी के लिए दिये गये दहेज डेढ़ लाख वसूल करने के लड़की वालों ने छोड़ा।

 उसके बाद बारात वापस लौट गई लेकिन दुल्हा-दुल्हन आपस में मोबाईल से बात करते रहे। दोनों की बातों में प्यार परवान चढ़ता गया। स्थिति ऐसी आ गयी कि दुल्हन ने अपने परिजनों से उसी दुल्हे के साथ शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसपर परिवार वालों ने उसका प्रतिकार करते हुए उसे प्रताडि़त किया। इसके बावजूद भी लड़की का प्यार कमजोर नही हुआ उसने दुल्हे से हर हाल में शादी रचाने का मन बना लिया। इसके बाद एक दिन वह चुपके से दुल्हा बनकर आए युवक के घर चली गई। 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR