Breaking News

प्रकृति का क्रुर मजाकः जिसके भरोसे चली थी धर बसाने वह भी उसे छोड़ चला



कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक युवति प्रकृति के खेल में विवस हो गयी है। जमाना तो दुश्मन था ही ईश्वर ने भी गजब का मजाक किया। जिसके भरोसे घर समाज को छोड़ धर बसाने चली थी वह भी उसे छोड़ चला।

प्रकृति के ऐसा मजाक कुशीनगर के खड्डा थानाक्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव निवासी बन्हू की नतिनी के साथ कर दिया। उक्त गांव निवासी मुन्ना कुशवाहा उम्र 22 बर्ष अभी जवानी की दहलीज पर कदम रखने के साथ ही गांव की एक लड़की से प्रेम करने लगा।

आलम यह था कि धीरे-धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा। अलग-अलग जातियों के होने के नाते समाज उन पर रोड़ बरसाने लगा। सामाजिक बंधन तोड़ते हुए दोनों प्रेमी अलग दुनिया बसाने के लिए घर से फरार हो गए।

26 अगस्त की अर्धरात्रि को ये दोनों प्रेमी ट्रेन पकड़कर महाराष्ट्र के पुणे के लिए रवाना हो गए। दोस्तों के सहयोग से मुन्ना एक फैक्ट्री में काम करने लगा। उधर, दोनों परिवार पुलिस की शरण में पहुंच गया था। ल्ेकिन अभी प्रेमी जोड़े पर रोड़े बरसाने वाले समाज की नजर इन पर लगती और वे इनको अलग करते, इसके पहले प्रकृति ने ऐसा क्रर मजाक किया और दोनों हमेशा के लिए अलग होगये।

स्थिति ऐसी थी कि  सात सितंबर को पुणे में गैस सिलेंडर लीक हो गया और इस दुर्घटना में मुन्ना की जलने से मौत हो गई। गहरे आघात को सहने की क्षमता प्रेमिका में न रही और उसने रोते बिलखते हुए सारी बात अपने परिजनों को बताई।किसी तरह वह अपने प्रेमी का शव लेकर वापस लौटी। जिसका 10 सितंबर को अन्तिम संस्कार उसके परिजनों ने कर दिया।

ज्ञातव्य हो कि कि इस युवति इसकी शादी 5 वर्ष पूर्व महराजगंज जनपद के चंदा गुलरभार में हुई थी। उसे कोई बच्चा नहीं था। जब वह लौट कर अपने मायके सिसवा गोपाल आई तो गांव के ही मुन्ना कुशवाहा को अपना दिल दे बैठी थी।

अब वह युवति कहा जाये साथ इसके लिए पंचों ने निर्णय लिया कि वह अपने घर चली जाय। एक तरफ लोग इसे प्रकृति का क्रुर मजाक मान रहे है तो दुसरी तरफ इसे समाज बूरा भला कह रहा है।

 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR