Breaking News

बौद्ध श्रद्धालुओं से चंदा वसूलने वाले अतुल चोपड़ा के कार्यो की जांच कराये सरकार


कुशीनगर । भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली कुशीनगर में प्रस्तावित मैत्रेय परियोजना हेतु अधिग्रहीत जमीन को किसानों को वापस करने के लिए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश समाप्त करे, मैत्रेय ट्रस्ट, मैत्रीय, मैत्रेय प्रोजेक्ट के नाम पर विश्व भर के बौद्ध श्रद्धालुओं से चंदा वसूलने वाले अतुल चोपड़ा के कार्यो की जांच की जाए।

इन तमाम मांगों के साथ मैत्रेय विरोधी किसानों ने रामाभार स्तूप के निकट बुद्ध घाट पर एक जनसभा की।
इसके अतिरिक्त सभा किसानों ने ऐलान किया कि 256 एकड़ पर भी परियोजना को स्थापित करने की शासन, प्रशासन की मंशा को सफल नही होने दिया जाएगा।

अपने संबोधन में भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोवर्द्धन गोंड ने कहा कि लंबे समय से चल रहे किसानों का आंदोलन बेकार नही जाएगा। यदि शासन प्रशासन ने किसानों के हितों का ख्याल नही किया तो स्थिति और भी विस्फोटक हो जाएगी।

उदयभान यादव, जितेंद्र पटेल ने कहा कि परियोजना के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही जाएगा। गोविंद पटेल, विद्या सिंह, प्रदीप जैन, श्रीमती कलमी देवी, सूर्यकांत पति त्रिपाठी आदि ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नही देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR