Breaking News

कुशीनगर पुलिस के हाथों जंगल दस्यु क्रांती कुशवाहा धराया



कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पुलिस ने ललई यादव अपहरण काण्ड का वांछित अपराधी जंगल दस्यु सुर्दशन र्उफ क्रांति कुशवाहा को पकड़ने में भारी सफलता हासिल किया है।

कुशीनगर पुलिस ने इसे हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी-बेलवनिया बंधे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस अपराधी पर ढाई हजार रुपये का ईनाम रखा था। उत्तर प्रदेश और बिहार प्रांत की सीमा पर नए गैंग के रूप में इसकी चहलकदमी की र्चचा कई दिनों से बढ़ गयी थी।

जानकारी के मुताबिक खडडा एसओ विजय राज सिंह तथा हनुमानगंज एसओ भीम यादव को सूचना मिली कि जंगल डकैत सुर्दशन छितौनी-बेलवनिया बंधे के पास मौजूद है। दोनों थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ बताये जगह चल दिए। आधी रात को छितौनी-बेलवनिया बंधे पर दो व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को अपनी ओर बढ़ते देख वे भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ा दिया।

एक व्यकित तो भाग निकला, लेकिन दूसरा पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुर्दशन र्उफ क्रांति कुशवाहा पुत्र छटठू निवासी नरयनापुर थाना बगहां जिला पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में हुई। उसके पास से 12 बोर की एकनाली बंदूक और चार कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए अपराधी की तलाश हनुमानगंज थाने की पुलिस को दो महीने पहले से थी।

वह हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव तर्ुकहां निवासी ललई यादव के अपहरण के मामले में बतौर मुख्य अभियुक्त वांछित था। कुशीनगर पुलिस ने इस पर ढाई हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। बर्ष 2010 में इसे र्आम्स एक्ट में जेल भेजा जा चुका है। इसके अलावा बिहार में भी इस पर कई मुकदमे र्दज हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR