Breaking News

बेलेंनटाईन डे के अवसर पर दुपट्टा उड़कर महिला हिंसा का विरोध करेगीं महिलाएं



कुशीनगर। वेलेंनटाइन डे के अवसर पर एक तरफ जब पूरी दुनिया खुशिया मना रही होगी। उसी दिन विभिन्न जगहों पर महिलाएं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग सम्मान का प्रतीक दुपट्टा उड़ाकर महिला हिंसा का विरोध करेंगे।

विश्व के तमाम देशों में हो रहे महिला हिंसा के खिलाफ वन बिलियन राइजिंग नामक ग्लोबल कैंपेन में विभिन्न देशों की महिलाएं 14 फरवरी को दुपट्टा उड़ायेगीं। 

वन बिलियन राइजिंग महिला हिंसा के खिलाफ एक ग्लोबल कैंपेन है। इसकी औपचारिक शुरुआत 14 फरवरी को हो रही है। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य महिला हिंसा के खिलाफ दुनिया की कम से कम एक करोड़ महिलाओं को एक मंच पर लाकर विरोध प्रदर्शन करना है।

इसके बावत कुशीनगर जनपद में अभियान का संचालन कर रहे मुसहर विकास पहल के रामवृक्ष गिरी के अनुसार यूपी में भी इस अभियान के तहत महिलाएं दुपट्टा उड़ाकर विरोध दर्ज कराएंगी।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के सम्मान का प्रतीक दुपट्टा को प्रतीक मानकर औरतों के खिलाफ हिंसा रोकने का संकल्प लिया जाना है। महिलाओं के लिए घर के अंदर और बाहर सुरक्षित माहौल बनाने का एक प्रयास किया जारहा है।

अभियान के सफलता के लिए विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पुरानी या नयी दुपट्टा महिलाओं से मांग रहे हैं और अभियान में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। कुशीनगर जनपद में इस अभियान के तहत 14 फरवरी को जिला मुख्यालय रविंद्र नगर पर महिलाएं जुटेंगी और दुपट्टा उड़ाकर महिला हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। 

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR