Breaking News

संस्कृति और भाषा का संरक्षण अति आवश्यक- माता प्रसाद पाण्डेय



कुशीनगर । संस्कृति और भाषा का संरक्षण अति आवश्यक है। आज हम लोग भौतिकता के युग में अपनी संस्कृति ओर भाषा को भूलते जा रहे है। ऐसा अगर अनवरत होता रहा तो आने वाले समय में हम विदेशी संस्कृति व भाषा के गुलाम हो जायेगे।

उक्ते बातें उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कही। वह शनिवार को दुदही के आदर्श एंग्लो इंटरमीडिएट कालेज में विधायक निधि से बने कक्ष के लोकार्पण और सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षणेतर कर्मचारियों के विदाई समारोह में आए हुए थे। 

इस दौरान उन्होने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य के सामने अपनी संस्कृति को बचाए रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। आधुनिकता की चकाचैंध में लोग भारतीय संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हमारा कर्तव्य है कि विदेशी आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब दें। भारतीय संस्कृति और भाषा को अपनाएं।

उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के प्रभाव में आदमी विदेशी भाषाओं को अपना रहा है। भाषा केवल ज्ञान प्राप्त करने का साधन है। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देकर सपा सरकार एक सभ्य समाज की स्थापना करना चाहती है। इसीलिए बालिकाओं के लिए सरकार योजनाएं चला रही है।

विशिष्ट अतिथि हाटा विधायक राधेश्याम सिंह ने कहा कि कुशीनगर जिले का विकास केवल सपा कर सकती है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत के बाद मुख्य अतिथि ने कक्ष का लोकार्पण किया। विद्यालय के लिपिक ओमप्रकाश सिंह और गांव के लोगों ने डिग्री कालेज की स्थापना कराने की मांग की। इस पर उन्होंने सीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक-शिक्षणेतर कर्मचारियों को विदाई दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR