Breaking News

कुशीनगर पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में दो को किया गिरफ्तार





कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पुलिस ने नारायणी नदी पार के एक महिला व एक लड़की के साथ दो युवको के द्वारा छेड़खानी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

कुशीनगर जनपद के बकुलादह निवासी महिला व एक लड़की के साथ 27 सितंबर को शिवपुर निवासी दो युवकों द्वारा छेड़खानी की गयी थी। पुलिस ने दोनो आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है।

वही आरोपी युवक धर्मेद्र बीन व हरेंद्र यादव निवासी शिवपुर ने बताया कि हम लोग नदी में लकड़ी निकालने गए थे। वहां से घर लौटते समय रास्ते में बकुलादह निवासी 16 वर्षीय लड़की तथा उसकी चाची खड़ी थी। उन लोगों के साथ एक कुत्ता था। मैले भीगे कपड़ों को देख कुत्ता भोंकने लगा।

इसी बीच लड़की ने कुत्ते को ललकार दिया। जिस पर कुत्ता हम लोगों को दौड़ा लिया। यह देख हरेंद्र ने लड़की का बाह पकड़ कर डाटा कि ऐसा क्यों कर रही हो तभी उसकी चाची ने चिल्लाकर भैंस चराने वालों को बुला लिया और वह लोग पकड़ कर पुलिस के पास ले आए। 

इस सम्बन्घ में  थानाध्यक्ष खडडा विजयराज सिंह ने बताया कि छेड़खानी करने की घटना सत्य है। नरसिंह द्वारा तहरीर मिलते ही धारा 354, 504, 506 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी युवकों को हिरासत में लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR