Breaking News

नारायणी नदी का पानी धूसा गांवों में, लोग ने लिया बंघों पर शरण

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नारायणी नदी का जल स्तर बढ़ते ही  बरवा पटटी इलाके के आधा दर्जन गांवों में पानी घूस गया है।गांव में पानी धूसने पर प्रभावित लोग बंघे पर शरण लेने के लिए विवश हो गये। वही दुसरी और बढ़ते पानी को देख सैकड़ों गांव मे दहशत फैल गयी है।
 
ज्ञातव्य हो कि शुक्रवार की रात नेपाल से बारिस का पानी छोड़ंे जाने पर नारायणी नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया। 1.40 लाख क्यूसेक पानी आने के कारण नदी के कुशीनगर जनपद स्थित किलोमीटर 0 से किलोमीटर 09 तक के सभी ठोकरों पर दबाव बढ़ गया।
 
वही शनिवार को यह जल स्तर बढ़ कर 1.70 लाख क्यूसेक हो गया। नारायणी नदी के पानी का दबाव सबसे ज्यादा किलोमीटर 09 पर देखा जारहा है। वही स्थित 4.9 किलोमीटर पर है यहां नोज काफी प्रभावित बताया जारहा है। नदी के बढ़ते जल स्तर से भयाकुल लोग बन्धे पर शरण ले चूके है।
 
बंधे पर बने दवाब की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार ‘लल्लू’ बंधे पर पंहुच विभाग से तत्काल कार्य प्रारम्भ कराने को कहा। नदी का डिस्चार्ज बढ़ने के साथ ही बंधे के किमी 3.30 व 7.20 पर नदी का दवाब बढ़ गया और नदी इन दोनो ही प्वाइंटो पर बंधे के समीप पंहुच गयी है और किमी 3.30 पर जहां बंधे की नदी की दूरी बामुश्किल 15 से 20 मीटर पर है। वही बंधे के ठोकर नं. 4 के डाउन स्ट्रीम के किमी 7.20 पर नदी पहले से ही बंधे के स्लोप पर बह रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR