Breaking News

कुशीनगर में देह व्यापार का धन्धा जोरों पर, यहीं से भेजी जाती है बाहर लड़कियां


कुशीनगर। उत्तर प्रदेश का कुशीनगर जो भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली के रूप में विख्यात है और शान्ति के लिए लोग यहां आते है। ऐसे कुशीनगर में देह व्यापार का धन्धा जोड़ पकड़ लिया है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवती को इस मामले में लिप्त होने की दशा में गिरफ्तार किया है।

जीवन का इतिहास और भूगोल बदलने वाले इस धन्धों को व्यूटी पार्लरों के माध्यम से चलाया जारहा है। कुशीनगर के एक व्यूटी पार्लर के माध्यम से सैकड़ों लड़कियों के जीवन का इतिहास बदल दिया गया। अभी यह धन्धा पल फुल रहा है।
जब एक युवती  को गोरखपुर पुलिस ने पकड़ा तो मामला प्रकाश में आया। कुशीनगर से लड़कियों को गुमराह कर देह व्यापार में झोकने वाली यह लड़की इस धन्धे का संचालन एक व्यूटी पार्लर से करती थी।

ज्योति नाम की यह लड़की पैसे की खातिर भोली-भाली लड़कियों को जाल में फंसा उनका एसएमएस बना शारीरिक शोषण कराती। इतना ही नहीं चंगुल में फंसे युवकों को पुलिस का भय दिखा मोटी रकम तक वसूलती रही। यही कारण है कि एक बार फंसा व्यक्ति या लड़की इसे डेंजर बेबी के नाम से जानते या पहचानते हैं। अपनी मासूमियत से इसने बड़े-बड़ों को अपना संरक्षणदाता बना लिया, जिनसे छोटी बड़ी शिकायतें लोकल स्तर मैनेज हो जाती रही।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर बसा यह कुशीनगर पूर्वाचल आज भी पिछडा हुआ ही है। आर्थिक रूप से पिछड़े इस जिले में ज्योति का यह धन्धा काफी सफल रहा। भौतिक जीवन जीने के लालच में देहात की भोली-भाली युवतियों व कालेज जाने वाली लड़कियों को हाईफाई जगहों पर घुमाकर उनका पिछले चार वर्षो से शोषण कर रही थी।

इसके साथ में करीब ढ़ाई दर्जन से अधिक लड़कियां जुड़ी हैं, इसमें फाजिलनगर के एक डिग्री व इंटर तथा पटहेरवा की कुछ लड़कियां भी शामिल बताई जाती है। इस क्षेत्र की एक दर्जन तो पैसे के लिए स्वेच्छा से इस धंधे में शामिल हैं या फिर नैकेड एसएमएस का शिकार बन बेबसी का आंसू बहा रही है।

यही इसके साथ पिछले तीन वर्षो में पुलिस सूत्रों के मुताबिक ज्योति द्वारा पटहेरवा, फाजिलनगर या फिर कसया में स्थित होटलों में बुलाकर दर्जनों युवकों को अपने सहयोगी एसओजी टीम के कुछ सिपाही व पुलिस कर्मियों से पकड़वा कर लाखों रुपये की वसूली भी की गयी है। इसी हफ्ते में गोरखपुर में सिटी माल के समीप हाटा की दो समेत चार लड़कियों के साथ ज्योति महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई। जानकार बताते है कि इसके गिरफ्तार होने के बावजूद भी धन्धा अभी भी चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR