Breaking News

उप सम्भागीय परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल शुरू


कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ आह्वान पर उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के सभी कर्मचारियों तीन दिवसीय व्यापाक हड़ताल पर वृहस्पतिवार को भी कार्य बहिष्कार रहे।

कार्य वहिष्कार यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। इससे विभागीय कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ और दूर-दराज से आने वालों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
 
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर यह हड़ताल शुरू की है।

बताया जाता है कि परिवहन आयुक्त से वार्ता के बाद भी समस्याओं का निस्तारण न होने पर बुधवार से प्रदेशव्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया गया था। इसी के अनुक्रम में यह हड़ताल शुरू भी हुई।

 अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने बुधवार के साथ ही बृहस्पतिवार को भी कार्य नहीं किया।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR