Breaking News

कुशीनगर में एक गाय ने जना दो मुह, चार आख की बछिया



कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक गाय ने एक दो मुह की बछिया को जन्म दिया है। दो मुह चार आख बाली इस बछिया को देव अंश मान उसकी पुजा शुरू हो गयी है।

यह घटना कुशीनगर के कसया ब्लाक अन्र्तगत भैसहां गांव के नौका टोला में घटी है उक्त गांव निवासी नथुनी शर्मा के घर गुरुवार की रात आठ बजे गाय ने दो मुंह वाली  विचित्र बछिया को जन्म दिया। इस बछिया की लंबाई सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। दो सिर और चार आंख वाली इस बछिया को देखने के लिए शुक्रवार को नथुनी के दरवाजे पर भीड़ जमा हो गई। महिलाएं तो इस बछिया की पूजा भी करने लगीं।

परिवार के लोग बछिया के विशाल सिर को देखकर हैरत में पड़ गए। बछिया के गर्दन तक का हिस्सा तो ठीक है लेकिन गर्दन के अग्र भार पर दो सिरों का संपूर्ण विकास हुआ है। बछिया की दोनों सिरों पर दो-दो आंखें हैं लेकिन दोनों सिर मिलाकर कान दो ही है। मुंह भी दो है और दोनों जबड़ा विकसित है। इस खबर को सुनकर भैसहां खास टोला, कुर्मी टोला, राजा टोला, सदर टोला, पासी टोला, पकडि़यहवां, हेतिमपुर आदि से सैंकड़ों लोग इस विचित्र बछिया को देखने पहुंच गए। कुछ श्रद्धालु महिलाओं ने तो इसे देव अंश मान पूजा-पाठ भी शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक बछिया स्वस्थ बताई जा रही थी।

इस सम्बन्ध में प्रभारी मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा. जय सिंह यादव का कहना है कि जब क्रोमोंसोम की कमी होती है तो एसी स्थिति में इस तरह की बिकृमियां उत्पन्न हो जाती है। ये बिकृतिया पूर्ण विकसित न हो तो उस स्थिति में पशु के ज्यादे दिन तक जीवित रहने की आशा नही की जा सकती।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR