Breaking News

कुशीनगर में 27 देश के लोगों ने निकाली 5 किलोमीटर की ईको पदयात्रा


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर । स्वच्छ गंगा, स्वच्छ भारत अभियान और इको पदयात्रा में शामिल 27 देशों के लगभग 1 हजार भिक्षुओं के साथ बौद्ध धर्म गुरू ग्यालवांग द्रुकपा ने रविवार को कुशीनगर से कसया की 5 किलोंमीटर लम्बी पद यात्रा की। 
इको पदयात्री शुक्रवार की शाम ही कुशीनगर पहुंच गये थे। शनिवार को पूजन वंदन के बाद धर्म गुरू ने उन्हें बुद्ध धर्म और दर्शन के बारे में बताते हुए उन्हें दीक्षा दी। धर्म गुरू ने कुशीनगर में दो दिनों के कार्यक्रम प प्रकाश डाला। 
पूजन वंदन के बाद पदयात्री फाजिलनगर में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में शामिल होने चले गए। निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को इको पदयात्रियों ने कसया नगर में पदयात्रा कर अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया। रविवार की सायंकाल लीलावती स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पदयात्री शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी, लोक गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ और अनारा गुप्ता का कार्यक्रम आयोजित रहा।
24 नवंबर को प्रातः यह यात्रा लुंबिनी के लिए प्रस्थान कर जायेगी। इस दौरान इस पद यात्रा में भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी, थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ शुक्ल, चैकी इंचार्ज प्रियंबद मिश्र, संतोष सिंह, जितेंद्र प्रताप राव, अमित राव सोनू, नन्हे शाही, अर्जुन पाण्डेय, सिद्धार्थ तिवारी, अनिल त्रिपाठी, सुनील कुमार, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR