Breaking News

जटहां बाजार थाने की घटना ने रचा इतिहास


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों 
कुशीनगर । कुशीनगर के जटहाबाजार थाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा की गई फायरिंग और बरसी लाठियों ने फिर एक इतिहास बना दिया है।

आज के बारह साल हो गये इसी तरह पडरौना नगर में गन्ना आंदोलन को लेकर किसानों के संघर्ष के दौरान हालात बेकाबू हो गए थे और घटना में पुलिस की गोली लगने से भुल्लन की मौत हो गई थी। जटहाबाजार थाने में भी शुक्रवार को पुलिस के खिलाफ दबंगई का आरोप लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता थानाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर संगठन पदाधिकारी पर दर्ज मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे।

इसी बीच अचानक हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। भीड़ से घिरे थानाध्यक्ष पवन सिंह ने कमान संभालते हुए अपने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही परिसर में भगदड़ मच गई। घटना में छह कार्यकर्ता पुलिस की गोली के शिकार हुए। ऐसी घटना कुशीनगर के इतिहास में दुसरी बार घटी है। किसान युनियन के कार्यकर्ता के रूप में आधा दर्जन किसानों पर चली गोली फिर चर्चा में आ गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR