Breaking News

पुलिस कर्मियों के हित की लड़ाई के लिए निकली रथ यात्रा पहुची कुशीनगर


कुशीनगर । उत्तर प्रदेश में पुलिस कर्मियों के हित की लड़ाई लड़ने वाला एक संगठन चैदह दिनों से न्याय यात्रा पर हैं। अराजपत्रित पुलिस कल्याण संस्थान के बैनर तले निकाली यह रथ यात्रा पांचवें दिन गुरुवार को कुशीनगर जनपद में पहुंची।
 
इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के पुलिस कर्मियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री से अवगत कराना व उसके लिए सार्थक पहल करना है। पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान की खातिर लड़ाई लड़ रहे अराजपत्रित पुलिस कल्याण संस्थान के संस्थापक बृजेंद्र सिंह यादव ने 29 अप्रैल को लखनऊ से इस 14 दिवसीय यात्रा को शुरू किया।
 
उत्तर प्रदेश के विधासभा भवन के सामने से प्रारंभ हुई इस न्याय यात्रा को आईपीएस अमिताभ की पत्नी एवं पत्रकार डा. नूतन ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। लखनऊ से बाराबंकी, बनारस, चंदौली, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया होते हुए न्याय रथ यात्रा गुरुवार को तीन बजे यात्रा कुशीनगर जनपद में पहुची।
 
इस अवसर पपर पुलिस लाइन के पास पुलिस कर्मियों ने रथ यात्रा का स्वागत किया और समस्याओं से अवगत कराया। यादव ने बताया कि रक्षक कल्याण ट्रस्ट की ओर से संचालित संस्थान ने पुलिस कर्मियों को न्याय दिलाने के लिए यात्रा निकाली है। आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के पुलिस कर्मियों और उनके परिवारजनों का कुछ उच्चाधिकारियों ने उत्पीड़न किया है।
 
यह संस्थान शिकायतों को इकट्ठा करते हुए 12 मई को लखनऊ पहुंचेगा। वहां मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से मिलेंगे। मामले की जांच कराकर दोषी उच्चाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
 
उन्होंने पीडि़त पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों से शिकायती पत्र देने को कहा है। न्याय यात्रा में संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीलाल, राष्ट्रीय महासचिव तारकेश्वर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, अविनाश पाठक, विजय यादव, वेदप्रकाश गुप्ता के साथ होमगार्ड एवं पीआरडी जवान शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR