Breaking News

पाचवी सदी के बर्तमान से कुशीनगर को जानेगा विश्व


कुशीनगर । पाचवी सदी की निर्मित तथागत भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा सहित कुशीनगर के पल-पल की खबर अब हर व्यक्ति को आसानी से मिल सकेगी। देश हो या विदेश सब अपने घरों में बैठे इसके बारे में जान सकेगें।
 
इसके लिए जपानी सरकार काम कर रही है। आकड़े इकट्ठे किये जारहे है। सारी जानकारियां जल्द ही दुनिया में छा जायेगी। इस अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थली की ओर लोगों का रुझान बढ़ाने और भगवान बुद्ध से जुड़ी जानकारियों को पूरी दुनिया में पहुंचाने के लिए यह काम किया जारहा है।
 
ज्ञातव्य हो कि भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली कुशीनगर में बर्ष 2011 में कुशीनगर कुल 778117 पर्यटक आये जिनमें विदेशी पर्यटको की संख्या 60 हजार रही। इसी तरह जनवरी 2012 में 157995 पर्यटक कुशीनगर में आये। जिनमें 6440 विदेशी रहे। 

वही फरवरी 2012 में इनकी संख्या 9324 रही और देशी पर्यटकों की संख्या 20228 रही यही हाल मार्च 2012 का रहा जिसमें 10148 विदेशी सैलानी कुशीनगर आये। जपान सरकार की पहल पर अब पर्यटक इस परिनिवार्ण स्थली की सारी मुहत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेगे।

यही नही यहां की पल-पल की खबर जुटाने में जपान सरकार सक्रिय हो गयी है। कुशीनगर के विकास के लिए जपान से आये हिरोशी सुजुकी के अनुसार अब जपानी सरकार कुशीनगर को सूचना तकनीक के जरीये विकसित करने चाहती है। 

इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार के साथ इस स्थल को इन्टरनेट से जोड़ने की योजना बनायी गयी है। इस नयी पहल से कुशीनगर विश्व की हर गलियों में अपनी छाप बना सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR