Breaking News

सिचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता के खिलाफ बारन्ट जारी


दो लिपिक गये जेले अब अधिशासी अभियन्ता की बारी 

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सिचाई विभाग में फर्जी नियुक्ति के मामले में तत्कालीन अधिशासी अभियंता वीपी सिंह द्वारा दर्ज कराये गये मामले को लेकर हड़कम्प मच गयी है। पुलिस ने सेवानिवृत्त व वर्तमान लिपिक को गिरफ्तार कर लिया है। 

इसके साथ नियुक्ति के समय रहे अधिशासी अभियंता को इस फर्जी नियुक्ति में दोषी पाते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया है। ज्ञातव्य हो कि अधिशासी अभियंता वीपी सिंह ने पूर्व अधिशासी अभियंता जनक राज बत्रा, सेवानिवृत्त लिपिक राम नगीना प्रसाद व वर्तमान लिपिक महेन्द्र यादव सहित आठ व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा अ.स. 486/2010 में फर्जी नियुक्ति करके वेतन देने तथा कुटरचित अभिलेखों के सहारे वेतन आरहण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। 

अफसोस कि आरोपित अभियंता ने अपने प्रभाव से इस जांच को ठंडे बस्ते में डलवा दिया है। लेकिन पुलिस अधीक्षक विजय कुमार गर्ग द्वारा इस मुकदमें की जांच कार्य दरोगा अवधू राम को दी गयी तो मामले में जान आ गयी और पूरा विभाग सकते में आ गया।

 उन्होंने जांच कर आगे बढ़ाया तो यह तथ्य सामने आया कि पांच लोगों ने नाम पता फर्जी बताकर विभिन्न जिलों से अपने को स्थानान्तरण कराकर तथा फर्जी एल.पी.सी. बनाकर फाजिलनगर सिचाई खण्ड में नौकरी करना शुरू किया और वर्षो तक वेतन का आहरण करते रहे। उनके इस अनैतिक अवैध काम को पूर्व अधिशासी अभियंता जनकराज बत्रा व वरिष्ठ बलदेव यादव द्वारा सांठगांठ करके अनुमोदित कर दिया गया। इस दौरान यह भी उजागर हुआ कि पूर्व अभियंता जनक राज बत्रा द्वारा अपने पदों का दुरूपयोग करके बिना जांच कराये ही इन पांचों व्यक्तियों की वेतन दिया गया।

 इस मामले की जानकारी पर तत्कालीन अधिशासी अधियंता वीपी सिंह ने इन नियुक्तियों की वास्तविकता के लिए संबंधित जिलों के विभाग प्रमुखों से पत्राचार करके यह खुलासा किया तो सभी फर्जी कर्मचारी उसी समय विभाग छोड़ फरार हो गये। अब फिर इस मामले में जान आगयी है।

 इस संबंध में जांच अधिकारी अवधू राम ने बताया कि जांच में पूर्व अधिशासी अभियंता जनक राज बत्रा प्रधान लिपिक रामनगीना व महेन्द्र यादव का दोष सामने आया दोनों लिपिकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है। जबकि जनकराज बत्रा के गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR