बौद्ध पुर्णिमा पर हजारों अनुयायी पहुचेगें भारत
कुशीनगर में बुद्ध पुर्णिमा के पूर्व संघ्या पर विश्व शान्ती के लिए होगी विशेष पुजा
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में त्रिविध पावनी पुर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की 2556 वीं जयन्ती मनायी जाने बाली है। जिसके बावत हजारों विदेशी बौद्ध श्रद्धालु भारत आ रहे है।
बताया जाता है कि बुद्ध पुर्णिमा बौद्ध अनुयायियों का विशेष पर्व है। इस दिन बौद्ध तीर्थो पर दान आदि करने का विशेष पुण्य प्राप्त होता है। इसी कारण भारी संख्या में बौद्ध अनुयायी अपने वतन को छोड़ भारत आते है और शान्ती की विशेष पुजा में भाग लेते है। उनके द्वारा दान देने का क्रम पूरे दिन चलता है।
इस आशय की जानकारी देते हुए बौद्ध भिक्षु संघ के कुशीनगर अध्यक्ष ऐ बी ज्ञानेश्वर ने बताया कि इस अवसर पर विश्व शन्ति के लिए एक विशेष पुजा की जायेगी जिसमें दुर-दुर से आ रहे बौद्ध अनुयायी भाग लेगें।
कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR