Breaking News

हवाई उड़ान के साथ कुशीनगर में पर्यटन उद्योग शुरू कर देगा आसमान छुना

   पर्यटन उद्योग को लेकर प्रदेश सरकार मेहरवान, जल्द शुरू होगी हवाई उड़ान

अजय  कुमार त्रिपाठी    
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर इन्टरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई उड़ाने शुरू होते ही कुशीनगर में पर्यटन उद्योग आसमान छुना शुरू कर देगा। पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की मेहरवानी रंग लाने लगी है। कुछ ही दिनों में एयरपोर्ट का काम शुरू हो जायेगा।

ज्ञातव्य हो कि भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली कुशीनगर पयर्टन की दृष्टि से काफी मनोरम स्थल है। यहां प्रत्येक बर्ष लाखों की संख्या में विदेशी पर्यटक भगवान बुद्ध का दर्शन करने आते है। उनके साथ देशी पर्यटको की संख्या भी करीब दस लाख के आस पास हो ही जाती है।

कुशीनगर में आने वाले पर्यटक यातायात को लेकर सबसे ज्यादा परेशान होते है। इधर पूर्वोत्तर रेल मुख्यालय गोरखपूर से कुशीनगर के लिए कोई ट्रेन सेवा नही है।

 जिसके कारण यहा पहुचने का एक मात्र साधन परिवहन है। परिवहन की महगीं सेवा के साथ यहां आने में पर्यटको को काफी दिकक्तो का समाना करना पड़ता है। अगर पर्यटको की यातायात की सुविधा बढि़या हो जाय तो पर्यटको की संख्या में दो गुने का इजाफा होगा। क्योकि तमाम विदेशी पर्यटक यातायात की दुश्वारियों के कारण आना पसन्द नही करते ।
हालाकि दिन प्रतिदन पर्यटको की संख्या बढ़ रही है। जिसका कारण है कि प्रत्येक बर्ष देशी विदेशी पर्यटको की बढ़ती संख्या ने यहां पर्यटन उद्योग को आसमान पर बैठा दिया। 

कुशीनगर में पर्यटको की संख्या के मामले मे आकड़ों पर गौर करे तो बर्ष 2011 में कुशीनगर कुल 778117 पर्यटक आये आये जिनमें विदेशी पर्यटको की संख्या 60 हजार रही। इसी तरह पर्यटको की संख्या में जनवरी 2012 के आकड़े काफी रोचक है। जिसमें 157995 पर्यटक कुशीनगर में आये। जिनमें 6440 विदेशी रहे। वही फरवरी 2012 में इनकी संख्या 9324 रही और देशी पर्यटकों की संख्या 20228 रही यही हाल मार्च 2012 का रहा जिसमें 10148 विदेशी सैलानी कुशीनगर आये।

बैसे कुशीनगर में छोटे बड़े 18 होटल देशी व विदेशी पर्यटको को सुविधा मुहैया करा रहे है। इस में एक सरकारी पथिक निवास भी है जो सस्ते दर पर वेहतर सुविधा मुहैया करा रहा है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सीताराम का कहना है।

 पर्यटको को यातायात सुविधा और वेहतर मिलनी शुरू हो जाय तो इनकी संख्या और अधिक बढ़ जायेगी। यही नही हमारा धन्धा भी काफी अच्छा चलेगा। पथिक निवास के प्रबन्धक सारनाथ चक्रवती वताते है कि अब आशा है कि एयर पोर्ट के चालु होने पर यातायात सुविधा वेहतर हो जायेगी। एयर पोर्ट के चालु हाने से अधिकाधिक विदेशी पर्यटक सीधे कुशीनगर आ सकेगे। जिसका लाभ हमे मिल सकेगा।

इस सम्बन्ध में पर्यटन उप निदेशक पी के सिंह बताते है कि हमारा विभाग निरन्तर प्रयास कर रहा है। कि पर्यटको को वेहतर सुविधा प्रदान की जाय। किसी प्रकार की किसी भी पर्यटक को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन पर्यटको की सबसे बड़ी समस्या यातायात की है जो अब सुधर जायेगी। क्योकि सरकार पर्यटन उद्योग को लेकर काफी प्रयत्नशील है। पर्यटन उद्योग को विकासीत करना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR