Breaking News

कुशीनगर से दो नाबालिक लड़कियां रहस्यमय ढ़ग गायब



कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से दो नाबालिक लड़कियों के रहस्यमय ढ़ग गायब होने की मामला प्रकाश में आया है। परिवार वाले उन्हे ढूढ़ कर थक गये है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप अपहरण की आशंका जताते हुएउनके बरामदगी की गुहार लगायी है।

यह मामला कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के धूसा बाजार का है। यहां से दो अलग-अलग घरों की नावालिक बालिकाओं के सोमवार की रात्रि को रहस्यमय स्थिति में लापता हो गयी।

उक्त ग्राम पंचायत निवासी नागेंद्र तिवारी ने पुलिस को सौंपे तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री रागिनी तिवारी (काल्पनिक ) उम्र 17 वर्ष पड़ोस की एक लड़की के साथ स्थानीय रेलवे ढाला तक गयी। कुछ देर बाद साथ गयी लड़की वापस आ गयी किन्तु उनकी लड़की वापस नही आयी। यथा संभव उसकी तलाश की गयी किन्तु पता नही चला। साथ गयी लड़की से पूछताछ करने पर उसके परिजन फौजदारी पर आमदा है। 

वही दुसरा मामला रेलवे हाल्ट स्टेशन के समीप के निवासी नंद लाल प्रजापति की पुत्री सीमा (काल्पनिक ) किसी कार्य के लिए सोमवार की सायं घर से बाहर गयी, किन्तु वापस नही लौटी। नंद लाल ने गांव के ही एक युवक पर अपनी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है शीघ्र ही पता लग जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR