Breaking News

भाजपा नेताओं ने कुशीनगर को लोक सभा चुनाव के लिए निशाना बनाया



कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिग्ग्ज नेताओं को उतारना शुरू कर दिया है। जो यह अगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर सोची समझी रणनीति बनायी है।जिसमें बर्तमान कांग्रेसी सांसद व केन्द्रीय मंत्री कुवर आर. पी.एन. सिंह को अगामी चुनाव में पटकनी देने की बात है। 

जिले में भाजपा के दिग्गज नेताओं का आगमन शुरू होने जा रहा है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी 24 जून को कसया आ रहे हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी 24 जून को फाजिलनगर में भाजपा कार्यकर्ता मिलन और सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। श्री गडकरी 24 जून को सुबह कसया एयरस्ट्रिप पर चार्टर विमान से आएंगे। गडकरी और लक्ष्मीकांत बाजपेयी फाजिलनगर जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही, पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि शीर्ष नेता कार्यकर्ताओं को चुनावों के दौरान बूथ की गतिविधियों के संचालन के गुर बताने वाले है ।

वही भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष आशुतोष राय कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं को 21 जून को संबोधित करने बाले है। चुनावों के दौरान बूथ पर यूथ की भूमिका विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश गिरि ने बताया कि जनपद की सीमा बनवारी टोला से कार्यक्रम स्थल तक स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR