Breaking News

कुशीनगर की बांसी नदी में डूब गया एक और किसान


कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक और किसान की नदी में डुबने से मौत हो गयी। किसान नदी पार स्थित खेत से काम करके देर शाम घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
 
ज्ञातव्य हो कि कुशीनगर के विशुनपुरा क्षेत्र में बांसगांव खैरवा निवासी 55 वर्षीय लालदेव की बांसी नदी उस पार बिहार के धनंबहा थाना क्षेत्र स्थित मिश्रौली में खेती है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के नाते इन दिनों वहां धान की खेती का कार्य जोरों पर है। शुक्रवार सुबह लालदेव परिवार के सदस्यों के साथ खेती करने गए थे। साथ गए परिवार के सभी लोग दोपहर में ही लौट आए जबकि लालदेव खेत में काम कर रहे मजदूरों के साथ आने की बात बता खेत पर ही रुक गए।

शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे वह मजदूरों संग वापस आ रहे थे कि नदी पार करते समय अनियंत्रित होकर नदी में गिर गये। साथ रहे मजदूरों ने लालदेव को बचाने की कोशिश की लेकिन पानी अधिक होने के चलते वह सफल नही हो सके। मजदूरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद घर पर कोहराम मच गया। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR