कुशीनगर की रैली में कार्यकताओं को समेट गये गडकरी
कुशीनगर । भगवान बुद्ध की घरती कुशीनगर पहुचे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कार्यकर्ताओं को खुब सराहा। कार्यकर्ताओं पर पूरे भाजपा की कमान डालते हुए उन्होन प्रधान मंत्री तक को उससे छोटा बताया।
इधर कार्यकताओं में हौसला देने वाला यह पहला सम्मेलन रहा। इसके पूर्व भाजपा नेताओं ने देश की राजनीति और पार्टियों को खरी खोटी सुनाने के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं पर कोई विशेष नजर नही दौड़ाई थी। लेकिन गड़करी के ये शब्द कार्यकर्ताओं में खुन की तरह दौडने लगे है।
उन्होंने यूपी की बदहाली व देश की अस्मिता को बचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आहुत करते हुए कहा कि जब चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों का चुनाव जाति के आधार पर होगा तो स्थिति बिगड़ेगी ही वही देश की सुरक्षा खतरे में में पड़ जायेगी। विकास मुख्य धारा से विचलित हो जायेगा। आज क्या है ? चीन लगातार हमारी सीमा में घुसता जा रहा है, लेकिन निरंकुश सरकार चुप्पी साधे हुए है।अन्याय को बढ़ावा देना हो तो सपा-बसपा को चुने और अगर न्याय चाहिये तो भाजपा का चुनाव करें।
सम्मेलन को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद मिश्र, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व सांसद देवी सिंह, सांसद कमलेश पासवान, जन्मेजय सिंह, महापौर डॉ. सत्या पांडेय, दीपलाल भारती, गुड्डू पांडेय, जय प्रकाश निषाद, जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र आदि ने भी संबोधित किया।
इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री राकेश जैन, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हिमांशु शेखरन गोपाल, उपेंद्र दत्त शुक्ल, महेंद्र यादव, परशुराम कुशवाहा, राधेश्याम पांडेय, पुरुषोत्तम गुप्ता, मुकुल पांडेय, संतोष दत्त राय, निणिलेश मिश्र, विजय मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन महेंद्र उपाध्याय और अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष हरिद्वार दुबे ने किया।
स्वागत गीत मनंजय तिवारी ने सुनाया। संगठन के क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को शाल भेंट किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनको सम्मानित किया।
कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR