Breaking News

बौद्ध भिक्षु बने थाई अधिकारियों ने कुशीनगर में की विशेष पुजा



टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरांे
कुशीनगर । भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली कुशीनगर में थाईलैंड सरकार के भिक्षु बने अधिकारियों ने थाईलैंड के द्वितीय संघ राजा के निर्देशन में महाराजा भूमिबोल अदुल्यदेज के स्वस्थ रहने एवं उनके दीर्घायु होने के साथ विश्व शांति हेतु महापरिनिर्वाण बुद्ध विहार में विशेष पूजा अर्चना किया।

बोध गया में 15 दिनों के लिए भिक्षु बने थाईलैंड के सेना, पुलिस तथा अन्य विभागों के उच्चाधिकारियों का 180 सदस्यों का दल द्वितीय संघराजा फ्रा सोमदेज तिरायानमुनि के निर्देशन में शुक्रवार की शाम कुशीनगर पहुंचा। शनिवार को दल ने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। पूजा के पूर्व डा. फ्रा कोविद ने दल को कुशीनगर के इतिहास और महत्ता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दल 13 दिनों के लिए भारत के बौद्ध तीर्थ स्थलों के भ्रमण पर है। दो दिन थाईलैंड में विशेष कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। अधिकारी बोधगया में भिक्षु बने और वहां से राजगिरी, नालंदा, पटना, वैशाली होते हुए कुशीनगर पहुंचे हैं। पुनः रविवार को यह दल लुम्बनी भ्रमण के लिए चल दिया। कार्यक्रम के अनुसार यह दल श्रावस्ती और सारनाथ में पूजा करने के बाद दल वाप थाईलैंड लौट जाएगा।
इस दौरान विभिन्न ट्रवेल एजेंसियों से जड़े शिवनाथ त्रिपाठी, राज, प्रमोद शाही, प्रेम त्रिपाठी, शक्ति मिश्र, पंकज, राजन, कौशिक, गौरव सिंह आदि उपस्थित रहे।
अजय कुमार त्रिपाठी

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR