Breaking News

भाजपा ने कुशीनगर में बनाये दो लाख बयालीस हजार सदस्य

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान को गति देते हुए 2 लाख 42 हजार लोगों को अपने पार्टी की सदस्यता दिलायी है। वही जिले के सभी मण्डल प्रभारियो, अध्यक्षों, सदस्य प्रमुखों को प्रत्येक विधान सभा में 50 हजार लोगों को आनलाईन सदस्य बनाने का निर्देश दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा को मजबूत और प्रभावशाली बनाने के लिए सदस्यता पर विशेष बल दिया है। जिसको लेकर देश के प्रत्येक जिले भाजपा अपने आनलाईन सदस्यता को लेकर काफी गम्भीर है।
भाजपा देश ही नहीं बल्कि विश्व में सर्वाधिक सदस्यता वाली पार्टी बनने का गौरव हासिल करना चाहती है। इस दिशा में भाजपाई तन-मन-धन से लगे है। जिसका स्पष्ट उदाहरण है कि अकेले कुशीनगर जिले में अब तक दो लाख बयालिस हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं।
सदस्यता अभियान के क्रम में भाजपा 21 से 28 फरवरी तक बूथ चलो अभियान के तहत अपने सभी नेता, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और पदाधिकारियो को अपने बुथो पर पहुच कर लोगों को आनलाईन सदस्यता दिलाने वाली है।
इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बार-बार बैठको के माध्यम से दिशा निर्देश देकर अभियान को और गति देने में पार्टी के पदाधिकारी लगे हुए है। इधर अभी बुधबार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल ने सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। जिसमें क्षेत्रीय सदस्यता प्रमुख दुर्गा राय ने कुशीनगर के सभी 2370 बूथों का मंडलवार समीक्षा करते हुए बताया कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए 28 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित है।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR